प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 3 -- कुंडा, संवाददाता। पिता की मौत के बाद छात्र की पढ़ाई पर आए संकट को देखते हुए शैक्षिक महोत्सव 2025 के तहत उसे एक हजार रुपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा अखिल भारतीय कुशावाहा महासभा ने की थी। उसी की छठंवी किस्त देने रविवार को समाज के लोग छात्र के घर पहुंचे और प्रोत्साहन राशि दी। बाबागंज के भरतगढ़ गांव निवासी प्रवीण कुमार मौर्य ने 2025 में इंटर की परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया था। प्रवीण के पिता की मृत्यु पहले हो चुकी है। उसकी मां किसी तरह परिवार का पालन कर रही है। छात्र की शिक्षा पर संकट देख अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज के प्रदेश अध्यक्ष, बड़ौदा ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक आलोक कुशवाहा ने एक हजार रुपये प्रतिमाह उसे शैक्षिक प्रोत्साहन योजना के तहत देने की शुरुआत की। रविवार को वह टीम के साथ वह प्रोत...