औरैया, फरवरी 12 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र में मारपीट और बदसलूकी की शिकार बताई जा रही एक निराश्रित महिला पिछले एक सप्ताह से मुकदमा दर्ज कराने के लिए भटक रही है। थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक गुहार लगाने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज न होने पर पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर न्याय की मांग की है। पीड़िता सीमा देवी निषाद के अनुसार एक फरवरी की दोपहर करीब दो बजे आधा दर्जन महिला-पुरुष उसके घर में घुस आए और उसके साथ तथा उसकी दो नाबालिग पुत्रियों के साथ मारपीट व अभद्रता की। उसने तत्काल 112 नंबर पर सूचना देने के साथ थाने में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अगले दिन वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची, जहां अधिकारियों ने मेडिकल कराने के निर्देश देते हुए उसे वापस थाना भेजा। आरोप है कि थाना पहुंचने पर मेडिकल भी नहीं कराया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.