वाराणसी, जुलाई 6 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। एक ओर संगीत-पेंटिंग में हुनर तराशी जा रही है तो दूसरी ओर स्पोकेन इंग्लिश और मेहंदी कला में कौशल निखर रहा है। गृह विज्ञान के जरिये बेकरी उत्पाद बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। रामनगर स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह, राजकीय बाल गृह (बालक/बालिका) तथा ऑफ्टर केयर होम में सौ से ज्यादा निराश्रित बच्चों, किशोरों और युवाओं का कौशल विकास जारी है। बीएचयू के शिक्षक और विद्यार्थी उनकी प्रतिभा को नई उड़ान देने में जुटे हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने फरवरी में राजकीय बाल गृह (बालिका) के दौरे के वक्त निराश्रित बालक-बालिकाओं को रोजगारपरक पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाने का निर्देश दिया था। यह भी पढ़ें- एमपी 'लीड' फेलो ने प्राप्त किया प्रशासनिक अनुभव हाईकोर्ट का भी बाल गृह और संप्रेक्षण गृह के किशोर-कि...