रिषिकेष, अप्रैल 29 -- डोईवाला नगर पालिका क्षेत्र में निराश्रित पशुओं की बढ़ती समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका प्रशासन ने ठोस पहल शुरू कर दी है। नगर क्षेत्र में बेसहारा गोवंश और अन्य पशुओं के संरक्षण एवं देखभाल के लिए उपयुक्त भूमि की तलाश की जा रही है। ताकि उनके लिए स्थायी आश्रय स्थल विकसित किया जा सके। डोईवाला नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि निराश्रित पशुओं की सुरक्षा और आमजन की सुविधा दोनों ही नगर पालिका की प्राथमिकता हैं। इसके लिए पालिका स्तर पर विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया जा रहा है और जैसे ही उपयुक्त जमीन उपलब्ध होगी, आश्रय स्थल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कदम पशु कल्याण के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में भी सहायक होगा। ईओ एमएल शाह ने बताया कि प्रशासनिक स्तर पर भूमि चयन को लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.