गाजीपुर, मई 27 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद के 35 पशु आश्रय केंद्र पर करीब 37 सौ निराश्रित पशु रखे गये है। अब इन पशुओं को हरा चारा देने के लिए 25 हेक्टेयर में नेपियर घास की बुवाई की जाएगी। इसके लिए पहले चरण में उन क्षेत्रों में चरागाह की भूमि का चयन करना है जहां गो-आश्रय स्थल हैं। पशु विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों में हरे चारे की खेती के लिए चरागाह की जमीन खोजी जा रहा है। हालांकि अब तक चिह्नित 10 हेक्टेयर में हरे चारे के लिए चरी आदि की बोआई की जा रही है। हरे चारे के लिए राजस्व विभाग के साथ ग्राम प्रधान व पंचायत सचिवों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। खासकर उन स्थानों पर चरागाह जरूरी है, जहां गो-आश्रय स्थल हैं। 35 गो आश्रय स्थलों पर चारे की खेती शुरू करने के लिए कवायद शुरू कर दी गयी है। जिससे पशुओं को प्रचुर मात्रा में पौष्टिक आहार मिलने लगेगा।मु...