हाथरस, अप्रैल 9 -- हाथरस। शहर के गली-मोहल्ले, कॉलोनी और बाजार में निराश्रित गोवंश की समस्या का सामना कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में अभियान चलाकर निराश्रित गोवंश को पकड़ा जाएगा। इसके लिए नौ केयरटेकर/गो श्रमिक को आउटसोर्सिंग पर रखा जाएगा। पकड़े गए गोवंशों को शहर के जलेसर रोड स्थित नगर पालिका परिषद की गोशाला में रखा जाएगा। नगर पालिका परिषदर के हुए सीमा विस्तार के बाद वार्डों की संख्या 27 से बढ़कर 35 हो गई हैं। वार्ड बढ़ने के साथ ही नगर पालिका परिषद का सीमा क्षेत्र काफी अधिक बढ़ गया है। पुराने शहर के अलावा आगरा-अलीगढ़ व मथुरा-बरेली मार्ग से लगी हुई कॉलोनी और कई गांव अब शहरी सीमा में आ गए हैं। लेकिन पुराने शहर से लेकर शहरी क्षेत्र में शामिल हुए इलाकों में आज भी निराश्रित गोवंशों की गंभीर समस्या बनी हुई है। शह...