रिषिकेष, अप्रैल 24 -- गंगानगर क्षेत्र में लोग निराश्रित गोवंश, स्ट्रीट डाग के आतंक से परेशान हैं। इसके साथ ही बंदर भी क्षेत्र में लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। समस्या के समाधान की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से गुहार लगाई है। तीर्थनगरी में निराश्रित पशुओं की समस्या लंबे समय से रही है। मोहल्लों में निराश्रित पशु लोगों पर आए दिन हमला करते हैं। कई बार यह हमले जानलेवा हो चुके हैं। नगर निगम की ओर से रायवाला में गोशाला बनाने का प्रस्ताव है। लेकिन अभी गोशाला बनाने का काम शुरू नहीं हो पाया है। गंगानगर क्षेत्र में भी लोग सड़क पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं, आवारा कुत्तों और बंदरों के आतंक से परेशान है। आवारा कुत्ते कई लोगों पर हमला कर काट चुके है। क्षेत्रवासी प्यारेलाल जुगरान का कहना है कि निराश्रित पशु,आवारा कुत्ते और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.