निराश्रित गोवंशों को गोआश्रय स्थलों में किया जाय संरक्षित : मण्डलायुक्त
अयोध्या, मई 26 -- अयोध्या, संवाददाता। आयुक्त अयोध्या मण्डल राजेश कुमार की अध्यक्षता एवं शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी डा. श्याम नगीना, अपर निदेशक ग्रेड-2, बीपी संस्थान पशुपालन विभाग की सह अध्यक्षता में मण्डल स्तरीय अनुश्रवण मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की मंडलवार समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में हुई। बैठक में मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि सड़कों व नेशनल हाइवे पर विचरण कर रहे निराश्रित गोवंशों को पकडवाकर उनको समीपवर्ती गोआश्रय स्थलों में संरक्षित कराया जाय, इस योजना में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। उन्होंने निर्देश दिया कि पशुपालकों को सुपुर्द किये गये गोवंशों का प्रत्येक माह समय 20 से 24 तक सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण करायें तथा जनपद स्तर पर 25 से 28 तक प्रत्येक माह सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण करायी जाय। यह भी पढ़ें- 29 को होगी गोआश्रय स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.