बलरामपुर, अप्रैल 7 -- बलरामपुर संवाददाता। निराश्रित गोवंशों के गांवों में हरे चारे की खेती होगी। ग्राम प्रधान व सचिव गांव के गोचर जमीन में हरा चारा उगाएंगे। जिले में निराश्रित गौवंशों के संरक्षण और उनके बेहतर पोषण के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। 49 अस्थाई गौस्थलों पर संरक्षित मवेशियों को हरा चारा उपलब्ध कराने के लिए 8 लाख 14 हजार रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। यह राशि ग्राम प्रधान और सचिव के संयुक्त खाते में भेजी गई है, जिससे गोचर भूमि पर हरे चारे की खेती कराई जाएगी। जिले के सभी 9 विकासखंडों में वर्तमान में 13,329 निराश्रित गौवंश संरक्षित हैं। इनकी देखरेख की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम प्रधानों और सचिवों को सौंपी गई है। अब तक चारे की समुचित व्यवस्था न होने के कारण कई गौस्थलों पर मवेशियों के कमजोर होने की शिकायतें सामने आती रही हैं। इसे...