उन्नाव, जनवरी 23 -- बीघापुर। हिंदी साहित्य के महाकवि पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की 129वीं जयंती पर उनकी पैतृक एवं कर्मस्थली गढ़ाकोला में साहित्यकारों, राजनेताओं और शिक्षाविदों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम गढ़ाकोला गांव स्थित निराला पुस्तकालय एवं स्मृति भवन में आयोजित किया गया। विधायक आशुतोष शुक्ला ने कहा कि निराला ने बैसवारी माटी का नाम विदेशों तक बुलंद किया और गढ़ाकोला को भव्य रूप देने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल ने महाकवि को युग पुरुष बताते हुए कहा कि ऐसे साहित्यकार युगों में ही जन्म लेते हैं। डीएम गौरांग राठी ने कहा कि निराला ने रूढ़िवादिता पर प्रहार कर समाज को दिशा दी और वे जनपद व राष्ट्र के गौरव हैं। आयोजन में विधायक, साहित्यकार, शिक्षाविद, समाजसेवी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। ...