दरभंगा, फरवरी 16 -- दरभंगा। जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित जिला क्रिकेट लीग के नौवें दिन सोमवार को खेले गए दो मैचों में निराला क्रिकेट क्लब ने यंग मेंस और यूथ क्रिकेट क्लब ने लहेरियासराय को हरा दिया। नेहरू स्टेडियम में पहले मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निराला क्लब की टीम ने 30 ओवरों में सभी विकेट खोकर 122 रन बनाए। निराला सन्नी ने 28 रन, नीतीश ने 17 रन, लाडला ने 12 रन एवं रहबर ने 11 रन बनाए। यंग मेंस क्लब के गेंदबाज रामकुमार ने चार और संजीव ने दो विकेट लिए। जवाब में यंग मेंस क्लब की टीम 17.2 ओवरों में 80 रनों पर आउट हो गयी। अतुल ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। क्लब के गेंदबाज वीर और एजाज ने तीन-तीन विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार निराला क्लब के गेंदबाज वीर को दिया गया। दूसरे मैच में लहेरियासराय क्लब की टीम ने 30 ओवरों में सभी विकेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.