गुमला, अप्रैल 21 -- गुमला। जन विकास ट्रस्ट द्वारा संचालित निराला आई हॉस्पिटल, कुमारटोली लोहरदगा रोड में 26 अप्रैल को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में चेन्नई के शंकर नेत्रालय से आए प्रसिद्ध नेत्र सर्जन व रेटिना विशेषज्ञ डॉ. समीर कुमार तथा नेत्र सर्जन डॉ. नीलू कुमारी मरीजों का ऑपरेशन करेंगे।शिविर के दौरान मोतियाबिंद के साथ लेंस प्रत्यारोपण की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा रेटिना,आंसू की थैली, टेरिजियम और अन्य नेत्र रोगों से संबंधित ऑपरेशन भी किए जाएंगे।अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि ऑपरेशन के बाद सभी मरीजों को दवाइयां और काला चश्मा भी निःशुल्क दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- बारीडीह हाई स्कूल में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...