फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 23 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। पूर्व विधायक विजय सिंह के घर पर 17 मार्च की शाम को हुये विस्फोट के बाद पुलिस हर एक बिंदु पर जांच कर रही है। पुलिस की नजर उन असलहों पर है जो घर पर पाये गये थे। शहर कोतवाली प्रभारी दर्शन सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक विजय सिंह की पत्नी पूर्व पालिकाध्यक्ष दमयंती सिंह के नाम पिस्टल, राइफल और बंदूक और अविनाश उर्फ विक्की के नाम रिवाल्वर का लाइसेंस पहले ही निरस्त किये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि यह शस्त्र जमा नहीं हुये। विस्फोट के बाद में राइफल और पिस्टल घर में मिली थी जबकि दो अन्य हथियारों के बारे में भी जानकारी की जा रही है। यदि वह जमा है तो उसकी पर्ची कहां है। उन्होंने बताया कि न्यायालय की पत्रावली से जानकारी करायी जायेगी कि हथियार क्यों नहीं जमा किए गए। उन्होंने बताय...