अमरोहा, जनवरी 29 -- अमरोहा। गंगा समग्र संगठन के राष्ट्रीय मंत्री पवन कुमार चौहान ने यूजीसी विनियम-2026 को निरस्त करने की केंद्र सरकार से मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार बिल को लोकसभा व राज्यसभा में लाकर प्रभावहीन करने की जल्द घोषणा करे। कहा कि बिल समानता के नाम पर असमानता पैदा कर रहा है। इसे प्रभावहीन करने के केंद्रीय मंत्री के केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा बल्कि बिल को तुरंत निरस्त किया जाए। बिल से देश में समानता, एकता व अखंडता के लिए कार्य करने वाले सामाजिक संगठनों को आघात पहुंचा है। बिल संगठनों को सर्वसमाज का हित करने से वंचित कर रहा है। क्योंकि इससे सामान्य श्रेणी के छात्र-छात्राएं व शिक्षकों का अपील करने का अधिकार समाप्त हो जाएगा। समय रहते यूजीसी विनियम-2026 को प्रभावहीन नहीं किया गया तो तमाम सामाजिक कार्यकर्ता इसका विरोध करेंगे।...