फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 29 -- फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना और एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना के तहत जिला मजिस्ट्रेट ने अफसरों की बैठक ली जिसमें निरस्त किए गए आवेदन पत्रों पर पुर्नविचार और लंबित आवेदनों की गुणवत्ता को लेकर समीक्षा की। इस बैठक में डीएम ने निर्देश दिया कि योजनाओं में युद्ध स्तर पर ऋण वितरण की कार्रवाई करायी जाये जिससे कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्यों को माह फरवरी तक पूरा किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...