धनबाद, जुलाई 4 -- निरसा के भाकपा माले विधायक अरूप चटर्जी को वासेपुर के भगोड़े प्रिंस खान के नाम से रंगदारी के लिए धमकी दी गई है। यह जानकारी विधायक ने शुक्रवार को खुद दी। उनका कहना है कि विदेशी नंबर से मैसेज और वीडियो भेजकर उन्हें धमकी दी गई और उनसे पैसे की मांग की गई। रकम नहीं देने पर 24 घंटे के भीतर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई। यह भी कहा कि विदेशी नंबर से कॉल भी आ रहा था, जिसे उन्होंने नहीं उठाया। धमकी की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि धमकी किस माध्यम से दी गई, इसकी सत्यता क्या है और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है。

विधायक के आरोप इस पूरे मामले में विधायक अरूप चटर्जी ने सांसद ढुलू महतो पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा है कि वे पहले भी सा...