देवघर, जुलाई 8 -- देवघर, प्रतिनिधि। भाकपा माले मोहनपुर प्रखंड की बैठक मंगलवार को मोहनपुर विवाह भवन में आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, जनसरोकार के मुद्दों तथा आगामी आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Deogarh News: भाकपा माले का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन 14 कोबैठक के निर्णय निर्णय लिया गया कि आम जनता की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर 14 जुलाई को मोहनपुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इसके सफल आयोजन के लिए प्रखंड की सभी पंचायतों एवं गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। बैठक के बाद भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत निरसा विधायक अरूप चटर्जी को कथित रूप से मिली जान से मारने की धमकी के विरोध में प्रतिवाद...