धनबाद, मार्च 8 -- निरसा विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। 15वें वित्त आयोग (हेल्थ ग्रांट) के तहत चार नए उप स्वास्थ्य केंद्रों (सब-हेल्थ सेंटर) का विधिवत शिलान्यास किया गया। रामकनाली, देवियाना, हड़ियाजाम और पीठाकियारी में बनने वाले इन स्वास्थ्य केंद्रों से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब प्राथमिक उपचार के लिए ग्रामीणों को दूर अस्पतालों तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और गांव के नजदीक ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।शिलान्यास के दौरान निरसा विधायक अरूप चटर्जी, सांसद प्रतिनिधि प्रशांतो बनर्जी, जिला परिषद सदस्य पिंकी मरांडी, दीपाली रोहिदास समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना स...