बागपत, सितम्बर 4 -- बागपत। निरपुड़ा और बुढ़सैनी के आसपास के गांवों के किसानों के लिए अच्छी खबर है। दोनों गांव में सौ-सौ मीट्रिक टन के गौदाम बनाए जाएंगे। जिसके लिए सहायक आयुक्त निबंधक श्रद्धा अनंग ने दोनों गांव में भूमि चयन कर शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। भेजे गए प्रस्ताव में दोनों गांव निरपुड़ा और बुढ़सैनी में सौ मीट्रिक टन गोदाम के लिए सात सौ वर्ग मीटर जमीन चिन्हित की गई है। सहायक आयुक्त निबंधक श्रद्धा अनंग ने बताया कि दोनों गांव में गोदाम बनाए जाने से करीब दो हजार किसानों को लाभ मिलेगा। गोदाम के साथ ही समिति का उपकेंद्र भी चालू कर दिया जाएगा। बताया कि बुढ़सैनी गांव की समिति सैंडभर गांव में किराए पर चल रही है और निरपुडा गांव में भी समिति का भवन किराए पर है। समिति के स्थायी भवन और सौ सौ मीट्रिक टन के गौदाम बनाए जाने से किसानों को दूर नही...