पटना, जुलाई 13 -- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सय्यद अता हसनैन ने विद्यार्थियों को शिक्षा, खेल व जीवन के अन्य क्षेत्रों में प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को अपना आदर्श बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विश्व में घटित होने वाली प्रत्येक घटना में सीख निहित होती है। इसलिए विद्यार्थियों को निरंतर सीखते रहने की प्रवृत्ति विकसित करनी चाहिए। राज्यपाल ने सोमवार को बिहार लोक भवन के दरबार हॉल में कायनात इंटरनेशनल स्कूल, काको, जहानाबाद के भारत स्काउट्स एवं गाइड के विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि असफलताओं को निराशा का कारण नहीं, बल्कि आत्ममंथन, सीख और आत्मविकास के अवसर के रूप में देखना चाहिए। इस अवसर पर कायनात इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक अध्यक्ष शकील अहमद काकवी, विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

हिंदी हि...