लखनऊ, दिसम्बर 21 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता लखनऊ विश्वविद्यालय के योग विभाग, फैकल्टी ऑफ़ योगा एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन की ओर से योग सभागार में द्वितीय ध्यान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने योग से शरीर को मिलने वाले लाभ, बीमारियों में लाभ से परिचित कराया गया। फैकल्टी के कोऑर्डिनेट डॉ. अमरजीत यादव ने बताया कि ध्यान वह अवस्था है जिसमें व्यक्ति अपने विचारो,भावनाओ और बाहरी आकर्षण से ऊपर उठकर अपने अंदर की शांति को अनुभव करता है। ध्यान करने से मन शांत होता है, अनावश्यक विचार, चिंता और बेचैनी धीरे धीरे कम होने लगती है,व्यक्ति तनाव मुक्त महसूस करता है और मानसिक स्थिरता आती है। नियमित ध्यान करने से तनाव और चिंता कम होती है क्योंकि ध्यान के अभ्यास से शरीर में तनाव पैदा करने वाले हार्मोन्स कम होते हैं इस पर चिंता,भय,और डिप्रेशन जैसी समस्याओं...