बांदा, फरवरी 24 -- बांदा संवाददाता। प्रोजेक्ट अमृत कार्यक्रम के तहत स्वच्छ जल विषय पर संत निरंकारी मिशन के सेवादारों व श्रद्धालुओं ने तालाब व नदी में सफाई अभियान चलाया। क्षेत्रीय संचालक सुरेश सिंह के निर्देशन में केन नदी आरती घाट को स्वच्छ करने का कार्य किया गया। सफाई स्थल पर ही संत निरंकारी मिशन के उप प्रधान डा. दर्शन सिंह की अध्यक्षता में सत्संग का आयोजन भी किया गया। सत्संग में जल की महत्ता व इसके रखरखाव पर बल दिया गया। यह परियोजना मानवता को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाते हुए जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संतुलन के प्रति सामूहिक संकल्प का संदेश देती है। सत्संग के बाद प्रसाद वितरित किया। सफाई अभियान एवं सत्संग कार्यक्रम जोन के सभी शाखाओं में भी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...