देहरादून, मई 21 -- संत निरंकारी मिशन की दून शाखा के तत्वावधान में रविवार 24 मई को एक विशाल निरंकारी संत समागम मिशन की सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित के सान्निध्य में बांसवाड़ा शिवप्रिया फार्म बालावाला में आयोजित होगा। मसूरी जोन के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने बताया कि इस अवसर पर श्रद्धालु एवं भक्तजन सत्संग, भक्ति एवं ब्रह्मज्ञान का लाभ प्राप्त कर आत्मिक शांति, आनंद एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे। इस पावन समागम का मुख्य उद्देश्य सतगुरु द्वारा प्रदत्त ब्रह्मज्ञान के माध्यम से मानव मात्र को प्रेम, भाईचारे, एकत्व, श्रद्धा एवं भक्ति के संदेश से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आज के तनावपूर्ण एवं भौतिकवादी वातावरण में आध्यात्मिक चेतना ही मानव जीवन को सही दिशा प्रदान कर सकती है तथा समस्त मानवता को एक सूत्र में बांध सकती है। ...