आगरा, फरवरी 24 -- संत निरंकारी मिशन के बैनरतले निरंकारी भक्तों ने जनपद के सोरों स्थित हरपदी गंगा घाट पर साफ सफाई की। यहां मंदिरों को भी साफ स्वच्छ किया। सोरों पर स्वच्छता अभियान मुखी बलकार सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। इसके अलावा गंगा घाट कछला के घाटों की भी साफ़ सफाई की गई। यहां मुखी खूब सिंह, राम गोपाल के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। निरंकारी मिशन कासगंज के मीडिया प्रवक्ता अनिल कुमार चंद्रा ने बताया कि स्वच्छ जल, स्वच्छ मन अभियान के चौथे चरण में साफ सफाई अभियान संपन्न हुआ है। उन्होंने बताया कि निःसंदेह स्वच्छ जल, स्वच्छ मन का यह संदेश केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक जीवन-दर्शन है, जो जल की धाराओं में निर्मलता स्थापित करने के साथ ही मन की गहराइयों में चेतना को आलोकित करता है। यही ऊर्जा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक संतुलित, सुरक्षित और शाश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.