मथुरा, फरवरी 23 -- संत निरंकारी मिशन द्वारा अमृत परियोजना के तहत रविवार को विश्राम घाट से बंगाली घाट तक यमुना के घाटों की सफाई की गयी। तीन घंटे चले अभियान में भक्त स्वच्छ जल-स्वच्छ मन के भाव को संजोए हुए नजर आए। निरंकारी मीडिया सहायक किशोर स्वर्ण इसरानी ने बताया कि लगातार तीन घंटे तक तीन सौ से ज्यादा निरंकारी भक्तों ने समर्पण, भक्ति और सेवा का भाव लिए उत्साहित होकर यमुना के मुख्य स्थल विश्राम घाट से राजा घाट, प्रयाग घाट, दाऊजी घाट, श्रंगार घाट, श्याम घाट, रामघाट, तीनदुक घाट, बल्लभ घाट, चैंचा घाट, वसुदेव घाट, बंगाली घाट, कम्पू घाट के आसपास यमुना किनारे जमी काई, कीचड़, प्लास्टिक कचरा आदि गंदगी को साफ कर स्वच्छ जल स्वच्छ मन का संदेश लोगों को दिया। स्थानीय जोनल इंचार्ज एचके अरोड़ा ने बताया कि जल निकायों की स्वच्छता एवं स्थानीय जनता के बीच 'जागर...