आरा, मई 16 -- आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला इकाई ने डीपीओ स्थापना रमेश कुमार पाल से शनिवार को मिलकर नियोजित शिक्षकों के वेतन भुगतान की मांग की। संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु ने बताया कि बीते मार्च माह से नियोजित कोषागार शिक्षक व अप्रैल से गैर कोषागार नियोजित शिक्षकों का वेतन भुगतान लंबित है। सरकार की ओर से आवंटन उपलब्ध नहीं कराने से भुगतान नहीं हो पा रहा है। इससे शिक्षकों को आर्थिक परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- शिक्षकों के प्रमोशन को ले औपबंधिक सूची जारीशिक्षकों की समस्याएँ सरकार नियोजित शिक्षकों के प्रोन्नति व स्थानांतरण करने को लेकर भी गंभीर नही है। विभाग की ओर से पत्र निकालने के बावजूद नियोजित शिक्षकों को प्रोन्नति नही दिया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि लगभग 20 वर्षों से ...