सासाराम, सितम्बर 7 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सभी नियोजित शिक्षकों के बीटीईटी-सीटीईटी और दक्षता परीक्षा से जुड़े अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र शिक्षा विभाग ने तलब किए हैं। डीपीओ स्थापना ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की सत्यापित छायाप्रति के साथ हार्ड और सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि तैयार सूची में किसी शिक्षक का नाम छूटना नहीं चाहिए। दस्तावेज जिला शिक्षा कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...