दरभंगा, मई 11 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। नगर प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कुमार ठाकुर ने कहा है कि दरभंगा जिले की नगर पंचायत द्वारा नियुक्त नियोजित शिक्षकों का वेतन मार्च से आवंटन के अभाव में अब तक नहीं मिल पाया है बूढ़े मां-पिता की दवा, बच्चों की फीस आदि की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। सामने बकरीद भी है। उसमें भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यही रोना जीओबी मद में नियुक्त नियोजित शिक्षकों का भी है। जब अधिकारियों से भेंट कर इस पीड़ा को बताया जाता है तो वे आवंटन का रोना रोते हैं, जबकि अन्य शिक्षकों को नियमित रूप से भुगतान जारी है। यह भी पढ़ें- सहायक अध्यापकों को दो माह से मानदेय का भुगतान नहीं कुछ ऐसे भी शिक्षक हैं जो विभिन्न प्रकार के लोन ले चुके हैं। उन्हें ईएमआई भी चुकाना पड़ता है। समय से नहीं चुकाने पर अतिरिक्त पैसे देने होत...