मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नियोजित शिक्षकों के वर्षों से लंबित प्रोन्नति लागू करवाने के लिए 30 दिसंबर को डीईओ कार्यालय में शिक्षक प्रदर्शन करेंगे। राज्यव्यापी आह्वान पर प्राथमिक शिक्षक संघ यह एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगा। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि 20 वर्षों से राष्ट्र की मुख्यधारा शिक्षा प्रदान करने वाले नियोजित शिक्षक सरकार एवं विभाग के मनमानी व लापरवाही से त्रस्त हैं। प्रारंभिक शिक्षक नियोजन नियमावली 2020 के कंडिका 15 तथा 16 में निहित प्रावधान होने के बावजूद 20 वर्षों से काम करने वाले नियोजित शिक्षकों को प्रोन्नति स्नातक ग्रेड शिक्षक में एवं मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक पद तथा कालबद्ध वेतन उन्नयन नहीं दिया गया। जो शिक्षकों के वेतन मामले में शिक्षा विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.