मधुबनी, फरवरी 5 -- मधुबनी,एक संवाददाता।युवा,रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजन कार्यालय मधुबनी के द्वारा बुधवार को टाउन क्लब मैदान में एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का सफल आयोजन किया गया। इस मेले का मुख्य उद्देश्य जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें करियर और कौशल विकास के प्रति जागरूक करना रहा। मेले में तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्रों से जुड़ी कुल 23 प्रतिष्ठित नियोजक संस्थाओं ने भाग लिया। इसके साथ ही जिला निबंधन-सह-परामर्श केंद्र, श्रम अधीक्षक कार्यालय एवं आरसीटी की सक्रिय सहभागिता भी रही, जिससे मेले की उपयोगिता और प्रभावशीलता में वृद्धि हुई। कार्यक्रम का संयुक्त उद्घाटन डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान, महाप्रबंधक ,आशीष आनंद, उप निदेशक (नियोजन), दरभंगा; नीतेश कुमार स...