हाजीपुर, फरवरी 4 -- हाजीपुर। निज संवाददाता स्थानीय अक्षयवट स्टेडियम में मंगलवार को युवाओं के मार्गदर्शन एवं युवा रोजगार व कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में स्थानीय जिला स्तरीय नियोजन सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का भव्य आयोजन किया गया। मेले के दौरान नियोजकों द्वारा कुल 1293 बायोडाटा प्राप्त किए गए,जिनमें से 336 अभ्यर्थियों का स्थल पर ही प्रथम चरण में चयन किया गया। इसके अतिरिक्त 535 युवाओं को व्यवसायिक एवं करियर मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए। जिला प्रशासन एवं नियोजन विभाग द्वारा आयोजित यह मेला युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल के रूप में सामने आया। जिला प्रशासन एवं नियोजन विभाग द्वारा आयोजित यह मेला युवाओं को रोजगा...