सीवान, अप्रैल 12 -- सीवान। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वाधान में शनिवार को जिला नियोजनालय, सीवान द्वारा डीआरसीसी परिसर में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में गोपालगंज की हरिओम फीड्स प्राइवेट लिमिटेड ने भाग लेकर विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया। जॉब कैंप सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चला, जिसमें कुल 52 अभ्यर्थियों ने अपने बायोडाटा जमा किए। कंपनी द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें 10 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस मौके पर हरिओम फीड्स प्राइवेट लिमिटेड के एचआर श्री शोएब मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम की देखरेख जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने की। इस दौरान सहायक विनोद कुमार समेत निय...