अररिया, फरवरी 19 -- अररिया, संवाददाता जिला नियोजनालय के तत्वावधान में बुधवार को आयोजित एक दिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का उद्घाटन डीएम विनोद दुहन ने किया। मेला का आयोजन जिला संयुक्त श्रम भवन परिसर में किया गया था। इस मौके पर डीएम ने स्टडी किट और कुशल युवा कार्यक्रम से संबन्धित प्रमाण-पत्र भी वितरित किया। जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मेले का मुख्य उद्देश्य अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाना था। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि नियोजन मेला युवाओं के लिए रोजगार प्राप्ति का एक सशक्त मंच बनकर उभर रहा है। इसके माध्यम से जिले के साथ-साथ पूरे बिहार में रोजगार के सैकड़ों अवसर सृजित हो रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार प्र...