सीतामढ़ी, मार्च 28 -- सीतामढ़ी। जिले के युवाओं को रोजगार से जोड़ने और करियर के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर सीतामढ़ी के तत्वावधान में 28 मार्च को एक दिवसीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), डुमरा परिसर में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित होगा। इस मेले में निजी क्षेत्र की करीब 25 प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी, जिनके माध्यम से लगभग 3500 रिक्त पदों पर नियुक्ति का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। विभिन्न कंपनियां अपने-अपने स्टॉल लगाकर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। ऐसे में जिले के युवाओं के लिए यह मेला एक बड़ा अवसर साबित होगा। मेले की खास बात यह है कि इसमें केवल रोजगार ही नहीं, बल्कि युवाओं को कैरियर से जुड़ी समुचित जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।...