आरा, जनवरी 22 -- -पांच सौ रिक्तियों के बदले 1287 अभ्यर्थियों ने भाग लिया -स्टॉल के माध्यम से 192 बेरोजगारों को कॅरियर मार्गदर्शन प्रदान किया गया -मेले में 28 निजी क्षेत्र की कंपनियों ने भाग लिया, महिला-पुरुष अभ्यर्थियों की रही भीड़ आरा, हमारे संवाददाता। जिला कृषि कार्यालय परिसर में आयोजित नियोजन मेले में 444 अभ्यर्थियों का चयन गुरुवार को किया गया। इस दौरान युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री संजय सिंह टाइगर की ओर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। इस मेले में पांच सौ रिक्तियों के बदले 1287 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। साथ ही अलग अलग चार स्टॉल के माध्यम से 192 बेरोजगारों को करियर मार्ग दर्शन प्रदान किया गया। इस दौरान 28 निजी क्षेत्र की कंपनियों ने भाग लिया। नियोजन को लेकर महिला-पुरुष अभ्यर्थियों की भीड़ रही। जिला नियोजनालय की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.