सीतामढ़ी, अप्रैल 5 -- सीतामढ़ी। रीगा प्रखंड के रामदेव संस्कृत प्राथमिक सह मध्य विद्यालय, खरसान में शिक्षक व आदेशपाल की नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं। साक्षात्कार में शामिल होने पहुंचे अभ्यर्थियों ने डीईओ को आवेदन देकर नियोजन इकाई पर अनियमितता व मनमानी का आरोप लगाया है। अभ्यर्थियों ने कहा है कि बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड, पटना ने वर्ष 2025 में उक्त स्कूल में तीन सहायक शिक्षक और एक आदेशपाल के पद के लिए विज्ञापन जारी किया था। अभ्यर्थियों को संबंधित नियोजन इकाई (स्कूल) द्वारा 2 अप्रैल 2026 को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। अभ्यर्थियों का आरोप है कि तय तिथि पर विद्यालय परिसर में न तो कोई अधिकारी मौजूद थे और न ही साक्षात्कार की कोई व्यवस्था की गई थी। नियोजन इकाई से जुड़े मोबाइल नंबर भी बंद मिले। कई घंटे इंतजार के बाद भी कोई नहीं पहुं...