बेगुसराय, जनवरी 7 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग अंतर्गत आईटीआई परिसर में नियोजन कैंप का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिला नियोजन अधिकारी राणा अमितेष ने की। कैंप में निजी कंपनी वीआईएसपीएल की ओर से सुजुकी मोटर के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया। कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा दिए गए 250 रिक्तियों के विरुद्ध कुल 183 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। इसमें 142 अभ्यर्थियों का साक्षात्कारोपरांत स्थल पर चयनित किया गया। मौके पर कनीय सांख्यिकी सहायक राहुल कुमार, यंग प्रोफेशनल पंकज कुमार, प्राचार्य सतीश चंद्र वियोगी, उप प्राचार्य कार्तिकेय कुमार, प्लेसमेंट कोर्डिनेटर सुजीत कुमार, जिला कौशल प्रबंधक सामंत कुमार, रंजय सिंह देव्, सतीश पटेल, उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.