नियोजन की मांग को लेकर 29 जुलाई से आमरण अनशन करेंगे बीएसएल मृत कर्मचारी आश्रित
बोकारो, जुलाई 23 -- बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में मृत कर्मचारियों के आश्रितों को नियोजन नहीं मिलने से नाराज मृत कर्मचारी आश्रित संघ ने 29 जुलाई से टू टैंक गार्डेन में आमरण अनशन करने की घोषणा की है। मंगलवार को आयोजित संघ की साप्ताहिक बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता समसुल अंसारी और संचालन शम्भु कुमार ने किया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सभी आश्रितों ने बीएसएल में प्रशिक्षण पूरा कर लिया है, लेकिन अब तक उन्हें नियोजन नहीं दिया गया है। प्रबंधन की नीतियों के कारण कई आश्रितों की उम्र सीमा समाप्त होने की स्थिति में पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि सभी प्रशिक्षु कार्य करने में सक्षम हैं और प्लांट हित में योगदान देना चाहते हैं, फिर भी उन्हें रोजगार से वंचित रखा जा रहा है। संघ ने चेतावनी दी कि जब तक नियोजन को लेकर लिखित आश्वासन नहीं मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.