मुंगेर, मार्च 26 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार अंतर्गत बुधवार को जिला नियोजनालय, मुंगेर कार्यालय द्वारा राज्य के बेरोजगार युवाओ को नियोजन सहायता उपलब्ध करने के क्रम में टूल किट और स्टडी किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नियोजन सेवा का विस्तार कार्यक्रम के तहत जिला नियोजनालय में निबंधित मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षित कुल 21 अभ्यर्थी को स्वरोजगार के लिये सम्बंधित ट्रेड का टूल किट नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया। साथ ही नियोजन-सह-मार्गदर्शन कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले न्यूनतम पारिवारिक आय तीन लाख से कम तथा नियोजनालय में निबंधित कुल 39 अभ्यर्थियों को संबंधित परीक्षा की पुस्तकें स्टडी किट के रूप में नि:शुल्क उपलब्ध करायी गयी।कार्यक्रम में टूल किट और स्टडी किट का ...