मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अवर प्रादेशिक नियोजनालय गन्नीपुर में मंगलवार को अनुमंडल स्तरीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया है। इसमें चार कंपनियां शामिल होंगी।नियोजनालय के सहायक निदेशक जैनेन्द्र कुमार ने बताया कि सुबह 10 बजे कार्यालय प्रांगण में कैंप की शुरुआत होगी। इसमें दिल्ली, मुंबई, जालंधर व नोएडा की कंपनी हिस्सा ले रही है। इसमें न्यूनतम 12 हजार एवं अधिकतम 20 हजार वेतन पर चयन किया जाएगा। चार कंपनी मिलाकर कुल 260 रिक्तियां हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसमें आठवीं से लेकर आईटीआई, स्नातक योग्यता वाले को मौका मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...