गिरडीह, जनवरी 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला नियोजनालय द्वारा बुधवार को नियोजनालय परिसर में भर्ती कैम्प लगाया गया। जिसमें दो प्रतिष्ठानों ने भाग लिया। जिला नियोजन पदाधिकारी इमरान फारूकी ने बताया कि भर्ती कैम्प में शिक्षित बेरोजगार युवक व युवतियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कहा कि दिल्ली और रांची की कंपनी ने 41 बेरोजगार युवक-युवतियों को साक्षत्कार के पश्चात अंतिम रूप से चयनित किया। मौके पर धर्मेन्द्र कुमार, सुमित कुमार, प्रमोद बेदिया, मनोहर मुर्मू, सुनु राम हॉसदा, श्री रंजीत दास, सुरक्षा प्रहरी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...