लखीमपुरखीरी, अप्रैल 26 -- क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए ब्लॉक सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पलिया विधायक रोमी साहनी ने नव चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। नौकरी का आधिकारिक पत्र हाथ में आते ही सहायिकाओं के चेहरे खुशी से चमक उठे। शनिवार को सभागार में मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए विधायक रोमी साहनी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं समाज की असली नींव हैं। बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की जिम्मेदारी इन्हीं के कंधों पर होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। इन नियुक्तियों से न केवल इन परिवारों को आर्थिक मजबूती मिलेगी, बल्कि गांवों में सरकारी योजनाओं का लाभ भी बेहतर तरीके से पहुंच सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...