भदोही, अप्रैल 26 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। नियुक्ति पत्र न लेने वालीं कुल 45 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार मिश्र ने नोटिस जारी की है। शीघ्र ही नियुक्ति पत्र लेने के साथ ही कार्यभार ग्रहण करने को निर्देशित किए हैं। हिदायत दिए हैं कि इनमें किसी स्तर से लापरवाही हुई तो विभागीय स्तर से जांच की जाएगी। डीपीओ ने बताया कि जिले में आंगनवाड़ी सहायिकाओं के चयन प्रक्रिया के तहत कुल 369 पदों पर कार्यवाही की गई थी। जिसके सापेक्ष 346 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी कर दी गई है। संबंधित विकास खंडों के बाल विकास परियोजना अधिकारियों को भी आदेश पत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। ऐसे में 45 नए ऐसी सहायिकाएं हैं, जिन्होंने अब तक अपना प्रमाण पत्र नहीं ली हैं और ना ही पदभार ग्रहण कर रही हैं। इतना ही नहीं फोन करने पर भी संबंधित कार्यालय में सं...