लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- बजाज हिन्दुस्थान चीनी मिल में कार्यरत एक ठेका मजदूर की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई थी। मिल प्रबंधन की तरफ से किए गए वादे पूरे न होने से नाराज परिजन धरने पर बैठ गए और भूख हड़ताल शुरू कर दी। आपको बतादें बीती 24 मार्च 2021 में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से ठेका मजदूर मनीष कुमार गौतम की मौत हो गई थी। उस समय मिल प्रबंधन ने मृतक के भाई अजीत कुमार गौतम को नौकरी देने का आश्वासन दिया था। परिजनों का कहना है कि पांच साल बीत जाने के बाद भी चीनी मिल नें अजीत कुमार गौतम को अब तक न तो ज्वाइनिंग लेटर दिया और न ही खलासी पद पर ग्रेड किया है। परिजनों का कहना है कि अजीत पिछले पांच वर्षों से मिल के हाउस इंजीनियरिंग विभाग में खलासी के रूप में कार्य कर रहा है। लेकिन उसकी स्थिति अस्थायी ही बनी हुई है। बुधवार को मृतक के पिता प्र...