नियुक्ति की मांग पर बेरोजगार लैब तकनीशियनों का सीएम आवास कूच, गांधी पार्क में भारी पुलिस बल तैनात
देहरादून, जून 20 -- चांद मोहम्मद देहरादून। उत्तराखंड में रोजगार की राह देख रहे बेरोजगार डिग्रीधारी मेडिकल लैब तकनीशियनों के सब्र का बांध आखिरकार टूट गया है। पिछले 31 दिनों से देहरादून के एकता विहार में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे ये युवा आज मुख्यमंत्री आवास के घेराव के लिए राजपुर रोड स्थित गांधी पार्क में डट गए हैं। प्रदर्शनकारियों के उग्र तेवर देखते हुए उन्हें रोकने के लिए मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। अब से कुछ ही देर में यह कूच शुरू होने वाला है।
आंदोलनरत युवाओं की प्रमुख मांगें संगठन के अध्यक्ष आशीष चंद्र और महासचिव मयंक राणा का कहना है कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य गठन के 26 वर्ष बाद भी चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में डिग्रीधारी लैब तकनीशियनों के लिए न तो कोई सेवा नियमावली बनाई गई है और न ही नियमित पदों का विज्ञापन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.