वाराणसी, सितम्बर 2 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। काशी विद्यापीठ में नियुक्ति और भ्रष्टाचार की शिकायत करने पर विभिन्न माध्यमों से धमकी देने का मामला सामने आया है। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. संतोष कुमार की नियुक्ति को लेकर की गई शिकायतों और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच विद्यापीठ की दो उच्चस्तरीय समितियां कर रही हैं। शिकायतकर्ता अभिषेक कुमार मिश्र का आरोप है कि उन्हें फोन और विभिन्न माध्यमों से जान से मारने की धमकी देकर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। विभागाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर क्रांति कुमार की ओर से शिकायत की गई थी, जिसके बाद विद्यापीठ प्रशासन ने एक उच्चस्तरीय कमेटी गठित की। इसके बाद विभागीय शिक्षकों की ओर से प्रो. संतोष कुमार पर कथित भ्रष्टाचार, मानसिक उत्पीड़न, मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना और आर्थिक शोषण समेत कई गंभीर आ...