गुमला, अगस्त 24 -- सिसई। आदिवासी नेता सोमेश्वर उरांव ने राज्य सरकार से जेपीएससी,जेएसएससी,सीजीएल समेत सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने की मांग की है। उन्होंने कथित पेपर लीक और अनियमितताओं पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि सरकार समय रहते व्यवस्था में सुधार करे,अन्यथा 2029 के चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि वर्षों से परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र नियुक्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी से परेशान हैं। छात्रों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है। रांची में छात्र अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं,लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। सोमेश्वर उरांव ने सरकार पर युवाओं और आदिवासियों से किए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रोजगार के अभाव में युवा दूसरे राज्यों में पलायन कर ...