चंदौली, मई 29 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। आकांक्षी जनपदों को वर्ष 2026 तक बाल श्रम मुक्त करने की घोषणा के तहत जिले की ग्राम पंचायतों को बाल श्रम मुक्त घोषित करने को लेकर शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बाबूलाल यादव की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक हुई। इसमें विकासखंड के 11 ग्राम पंचायतों कुण्डलिया, घूरो, नरैना, धपरी, रोहड़ा, कुढकला, गुवास, चन्द्रखा, सरने, बौरी और हसनपुर को बाल श्रम मुक्त घोषित किये जाने का प्रस्ताव पारित हुआ।

बैठक में चर्चा इस दौरान श्रम‌ प्रवर्तन अधिकारी चंद्र प्रकाश ने कहा कि यह शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। जिसे आकांक्षी जनपदों के लिए लागू किया गया है। कहा कि समिति के सदस्य नियमित रूप से बैठक कर प्रगति की समीक्षा करेंगे। साथ ही संबंधित विभागों के साथ समन्वय भी स्थापित...