लखनऊ, जुलाई 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। यूपी विद्युत नियामक आयोग (यूपीईआरसी) के निवनियुक्त विधिक सदस्य गिरीश कुमार वैश्य ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया। उन्हें आयोग के सभागार में आयोग के चेयरमैन अरविंद कुमार ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। गिरीश के पदभार ग्रहण करने पर उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष और राज्य व केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि गिरीश के विधिक अनुभव का लाभ प्रदेश के उपभोक्ताओं को मिलेगा। उनके आने से आयोग के समक्ष लंबित उपभोक्ता हित से जुड़े मामलों व अन्य विधिक प्रकरणों का तय समय सीमा में समाधान सुनिश्चित हो सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...