लखनऊ, जून 4 -- उपभोक्ता परिषद ने जताया एतराज, आयोग में दाखिल किया अवमानना प्रस्ताव -मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री से हस्तक्षेप की मांग, कहा अधिक वसूला गया पैसा लौटाए कारपोरेशन।

उपभोक्ता परिषद का आपत्ति दर्ज कराना लखनऊ, विशेष संवाददाता।

नियामक आयोग द्वारा अवमानना प्रस्ताव पेश विद्युत नियामक आयोग द्वारा जिस आदेश को गैर कानूनी बताया गया, उसे पावर कारपोरेशन ने गुपचुप तरीके से लागू किए जाने का मामला सामने आया है। बिलिंग सॉफ्टवेयर में 10 फीसदी ईंधन अधिभार शुल्क की वसूली लागू है। इसे लेकर उपभोक्ता परिषद ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री से मदद की मांग नियामक आयोग में विधिक के साथ ही अवमानना प्रस्ताव दायर करते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है। मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री से इस पर तत्काल रोक लगाने और बिल जमा कर चुके उपभोक्ताओं ...